सरदारशहर: सोमासर फांटा के पास चारे से भरी पिकअप और बोलेरो की भिड़ंत में 8 लोग हुए घायल, सभी बोलेरो सवार बारात से लौट रहे थे
एएसआई हिम्मत सिंह ने बुधवार शाम 6 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अनुपसर निवासी हवासिंह, मोतीराम, विष्णु, महेन्द्र, लालचन्द, तारानगर निवासी रामवतार व भोजासर निवासी रामस्वरूप छतरगढ बारात में जाकर वापिस अनुपसर जा रहे थे कि सोमासर फांटे के पास सामने से आ रही चारे से भरी पिकअप से भिड़त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 8 जने घायल हो गए।