नवादा: नवादा में बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
Nawada, Nawada | Apr 14, 2026 बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।