टोंक: ग्राम चूली निवासी पीड़ित ने मारपीट के मामले को लेकर मेहंदवास थाना में दी रिपोर्ट
Tonk, Tonk | Jun 12, 2025 मेहंदवास थाना अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि ग्राम चूली निवासी सत्यनारायण मीणा ने थाना में उपस्थित होकर मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। पीड़ित व पीड़ित की पुत्री बाड़े में खड़े थे ।इसी दौरान कमलेश, रामराज, सुरेश देवी ,भांजा धर्मराज, खुशीराम, ग्यारसी देवी व भांजा सभी एक राय होकर आए लाठियां से मारपीट करने लग गए।