टोंक: जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टोंक पुलिस ने गुमशुदा बालक मयंक को 3:30 घंटे में किया दस्तयाब
Tonk, Tonk | Jun 12, 2025 टोंक जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार दूनी थाना पुलिस ने एक 11 वर्षीय बालक मयंक के दूनी कस्बे से गुम होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक मयंक को 3:30 घंटे में ही दस्तयाब कर लिया।