टोंक: जिला मुख्यालय पर बाल श्रम निषेध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन हुआ
Tonk, Tonk | Jun 12, 2025 टोंक जिला मुख्यालय पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला बाल संरक्षण इकाई और गैर सरकारी संस्था सिकोइडिकोन के संयुक्त तत्वाधान में बाल श्रम निषेध के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया रहे।