टोंक: समरावता गांव हिंसा मामले में नरेश मीणा की सुनवाई एपीपी नहीं होने से टली, अब 16 जून को होगी सुनवाई
Tonk, Tonk | Jun 12, 2025 टोंक जिले के समरावता गांव में विधानसभा उपचुनाव के दौरान आगजनी , उपद्रव ,हिंसा तथा एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में एससी एसटी टोंक कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होनी थी। एडवोकेट फतेह लाल मीणा ने बताया कि नगरफोर्ट थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर गुरुवार को एससी एसटी कोर्ट में सुनवाई होनी थी। एपीपी कोर्ट में नहीं होने से सुनवाई टल गई।अब 16 जून को होगी।