तुलसीपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना गौरा चौराहा एवं लालिया में समाधान दिवस के दौरान सुनी जन समस्याएं
08 मार्च शनिवार 12 बजे थाना गौरा चौराहा में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार एवं लालिया में नम्रता श्रीवास्तव ने आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।