तुलसीपुर: महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा में खेत में मड़ाई करते समय घर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ राख
7 मार्च शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे थाना महाराजगंज तराई अंतर्गत ग्राम मैनहवा में मोतीराम के फूस के घर में आग लग गई जिससे सारा सामान जल गया। मोतीराम ने बताया कि वह परिवार सहित खेत में सरसों की मड़ाई कर रहा था इसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लगने से घर का पूरा सामान अनाज जल गया है। लेखपाल ने बताया कि नुकसान का आंकलन व घटना की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।