तुलसीपुर: सीएमओ ने सीएचसी पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया, कई स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले
6 मार्च गुरुवार 12 बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपेड़वा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए जिनका वेतन रोकने हेतु अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ विजय कुमार को निर्देशित किया।निरीक्षण के समय 204 ओपीडी देखा गया था तथा सीएचसी पर 01 गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया गया था।