कोईलवर: कोईलवर में हाई मास्क लाइट बंद, सड़कों व चौक-चौराहों पर पसरा अंधेरा, कई दिनों से लाइट नहीं जलने से परेशानी
कोईलवर नगर पंचायत क्षेत्र व मुख्य सड़कों पर लगे हाई मास्क लाइट नहीं जलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अंधेरा पसरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बुधवार शाम करीब 7:00 पब्लिक एप की टीम जब क्षेत्र से गुजर रही थी तब पाया गया कि कोईलवर थाना मोड सहित कई जगहों पर अंधेरा पसरा हुआ है।