विजयनगर: कांग्रेसियों के शिष्टमंडल ने बिजयनगर में अस्पताल PMO को सौंपा पत्र, डॉक्टर का डेपुटेशन निरस्त करने की मांग की
डॉक्टर के डेपुटेशन को निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को दोपहर 1 बजे राजकीय उप जिला अस्पताल बिजयनगर के पीएमओ को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया अस्पताल में कार्यरत 3 डॉक्टर का डेपुटेशन अन्यत्र किया गया है।चेतावनी दी कि 25 मई तक तीनो डॉक्टरों का डेपुटेशन निरस्त नहीं किया तों आंदोलन करेंगे।