दुधि: सुखड़ा गांव में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी, मरम्मत की मांग की गई
सोनभद्र के दुद्धी ब्लॉक के सुखड़ा गांव में करीब छह किलोमीटर सड़क पिछले कई वर्षों से खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे कीचड़ युक्त होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की हालत और खराब हो जाती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है।