प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जमुई का जलवा, फुटबॉल में तीनों आयुवर्ग में पदक
जमुई, 11 अक्टूबर। मुंगेर प्रमंडल में आयोजित चार दिवसीय प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जमुई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। फुटबॉल के अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 तीनों आयुवर्ग में जमुई की टीम ने पदक हासिल किया। अंडर-19 में टीम विजेता बनी, जबकि अंडर-14 और अंडर-17 में उपविजेता रही।
वहीं, ताइक्वांडो बालक अंडर-19 वर्ग में भी जमुई के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अरशद अहमद और पीयूष कुमार ने रजत पदक जीते, जबकि हरिओम, सत्यम कुमार और आयुष ने कांस्य पदक हासिल किए।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। जमुई के खिलाड़ियों की सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026