कुंडा: लेहदरी पुल के पास पुलिस कर्मियों का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल
नबाबगंज इलाके के लेहदरी पुल के पास बुधवार शाम 5 बजे पुलिसकर्मीयो का वसूली करने का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है की नबाबगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल द्वारा ट्रकों को एंट्री कराने के नाम पर वसूली कर रहे है। वसूली का वीडियो बनाकर किसी ने सोसल मीडिया पर वायरल किया है।