अजमेर: गेगल पुलिस-DST की बड़ी कार्रवाई में 10 क्विंटल डोडा-पोस्त जब्त, 1 तस्कर किया गया गिरफ्तार
Ajmer, Ajmer | Aug 16, 2026 अजमेर. आयुर्वेदिक दवा की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी करने वाले तस्कर को गेगल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप RJ-01 GB-3394 से 10 क्विंटल डोडा-पोस्तजब्त किया। जब्त माल की अनुमानित कीमत 1.51 करोड़ रुपये है।