बेगूसराय: छौड़ाही थाना पुलिस ने 1 अभियुक्त को समस्तीपुर ज़िले से किया गिरफ्तार: SP ने दी जानकारी
छौड़ाही थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर छौड़ाही थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.