Public App Logo
कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत मिरगांव में एक विधवा महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने मकान का निर्माण कार्य रोके जाने से नाराज थी। महिला का कहना है कि जब जमीन पर सभी के कब्जे हैं तो सिर्फ उसका कब्जा ही क्यों हटाया जा रहा है। फिलहाल अधिकारी महिला को समझाने में जुटे हैं। - Derapur News