शिवपुरी: सिरसौद में सफाईकर्मियों का सम्मान, लोगों से कचरा वाहन में डालने की अपील की गई
शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सिरसौद मे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार की दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत में सफाईकर्मियों का फूलमाला, श्रीफल व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सरपंच अंतरसिंह लोधी व सचिव रविंद्र राजपूत ने उनके कार्य की सराहना की। सफाईकर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की कि कचरा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें, बल्कि सुबह आने वाले कचरा वाहन में ही डालें