कोलायत: शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी हदा पहुंचे, पूर्व प्रधान रूघनाथ सिंह भाटी के निधन पर जताया शोक
पूर्व प्रधान स्व. रूघनाथ सिंह भाटी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी हदा गांव पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत रूघनाथ सिंह भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।