रावतसर: वार्ड 22 स्थित खरीदशुदा दुकान को लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में 2 जनों पर रावतसर पुलिस ने मामला किया दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में मंगलवार को दो जनों पर खरीद शुदा दुकान में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है। धन्नासर निवासी हरिराम जाट ने वार्ड नंबर 22 रावतसर निवासी कुलदीप सिंह व बलदेव सिंह पर आरोप लगाया है। खरीद शुदा दुकान पर फर्द बेयनामा करवा कर धोखेबाजी करने का मामला दर्ज करवाया गया है। रावतसर पुलिस ने संबंधी धाराओ में मामला दर्ज किया है।