रावतसर: उदासर छोटा में खेत में घुस जाति सूचक गालियां निकालने व तार पटिया चोरी के आरोप में 16 जनों पर पल्लू थाने में केस हुआ दर्ज
पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के उदासर छोटा में 16 जनों पर जाति सूचक गालियां निकालने व तार पटिया चोरी का आरोप लगा है। एक परिवादिया ने उदासर छोटा निवासी 16 जनों पर पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पल्लू पुलिस ने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।