रावतसर: धोखाधड़ी कर जेब से रुपए निकाल ले जाने के आरोप अज्ञात व्यक्ति पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज वार्ड 27 का मामला
रावतसर के वार्ड नंबर 27 में जेब की तलाशी के बहाने जेब से रुपए निकाल कर भाग जाने का मामला सामने आया है। धन्नासर निवासी फैज मोहम्मद ने शुक्रवार को रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। अज्ञात व्यक्ति पर उसकी जेब की तलाशी के बहाने 48100 निकालकर भाग जाने का आरोप लगाया है। रावतसर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।