रावतसर: विद्युत तार चोरी का आरोप ,एक जने पर पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज , मोटेर का मामला।
पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के मोटेर में विद्युत तार चोरी का मामला सामने आए। विद्युत विभाग पल्लू कर्मचारी रशीद मोहम्मद ने सोमवार को पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। मुकेश सोनी निवासी मोटेर पर विद्युत विभाग की तार खोलकर ले जाने का आरोप लगाया है। पल्लू पुलिस ने विद्युत अधिनियम 136 के तहत मामला दर्ज किया है।