रावतसर: पल्लू कस्बे में सी डब्ल्यू सी मजिस्ट्रेट व पुलिस ने उमंग 3 के तहत मां ब्राह्मणी मंदिर एरिया का किया निरीक्षण।
सीडब्ल्यू सी मजिस्ट्रेट व पुलिस ने संयुक्त अभियान उमंग 3 के तहत शनिवार को मां ब्रह्माणी मंदिर पल्लू के आसपास के इलाकों का किया निरीक्षण। सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने दुकानदारों ,होटल व ढाबा संचालकों से समझाइए करते बाल श्रम नहीं करवाने के लिए पाबंद किया। लोगों को भिक्षावृत्ति में नगदी नहीं देने की भी अपील की है ।इस दौरान पुलिस प्रशासन भी रहा मौजूद।