रावतसर: राजीव गांधी सेवा केंद्र रावतसर में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन
आमजन को राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशन में गुरुवार को रावतसर में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई हुई आयोजित। राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित जनसुनवाई में 11 प्रकरण दर्ज किए गए व निस्तारण किया गया। इस मौके पर रावतसर एसडीएम संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तर अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।