इटाढ़ी: 12 मई को होगा जिले के 11 मतदान केंद्रों पर विधानपरिषद उप चुनाव, 2303 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
Itarhi, Buxar | May 11, 2026 जिले में कल 12 मई को विधानपरिषद उप चुनाव को लेकर मतदान होगा। चुनाव को लेकर जिले में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो सभी प्रखंड कार्यालयों में स्थापित किए गए हैं। यहां स्थानीय प्राधिकार के मतदाता जैसे सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य एवं नगर निकाय प्रतिनिधि मतदान करेंगे। बक्सर जिले में कुल 2303 मतदाता हैं।