लखीसराय: कवैया थाना पुलिस ने पचना रोड से एक अपराधी को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया
कवैया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कवैया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कवैया थाना अध्यक्ष राजवर्धन के द्वारा मंगलवार की दोपहर 2:45 बताया गया कि पुलिस की विशेष टीम ने अपराधी गोलू कुमार उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है जो लंबे समय से बाइक चोरी और अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था।