जेवर: जेवर के खंड विकास कार्यालय पर ग्राम व क्षेत्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने की बैठक, विधायक रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में स्थित खण्ड विकास कार्यालय पर सोमवार को ग्राम व क्षेत्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ वार्ता कर गांव में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विकसित चर्चा की।