हज़ारीबाग: टाटीझरिया में 24 हाथियों का आतंक, दो घर टूटे, खेतों को भी नुकसान
गुरुवार रात हाथियों के झुंड ने महुआटांड और खैरा गांव में भारी नुकसान पहुंचाया। एक कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया जबकि दूसरे घर को भी क्षति पहुंची। खेतों में धान का बिचड़ा खाने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा, सुरक्षा और हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर ले जाने की मांग की है।