शा़.कन्या उ.मा. छात्रावास बिरिया खेड़ी में अपराजिता मार्शल आर्ट ट्रेनिंग का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया
आज महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा अपराजिता मार्शल आर्ट ट्रेनिंग का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक छात्रावास, बिरिया खेड़ी में प्रारंभ किया गया।
इस प्रशिक्षण में कुल 67 बालिकाएं प्रशिक्षण ले रही है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर मार्शल आर्ट खिलाड़ी सुश्री सोनम चौहान द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh