धनौरा: गजरौला के इंदिरा चौक पर रोडवेज बस के परिचालक ने दिव्यांग को पीटा, हंगामा हुआ, घटना का वीडियो वायरल
गजरौला। रहरा निवासी योगेश कुमार दिव्यांग हैं। वह बृहस्पतिवार को बिजनौर से रोडवेज बस में सवार होकर गजरौला आ रहे थे। शाम को करीब तीन बजे वह इंदिरा चौक पर बस से उतरे। आरोप है कि उनका दिव्यांग प्रमाणपत्र वाला कार्ड बस के परिचालक से टूट गया। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद नोकझोंक हो गई। आरोप है कि परिचालक ने योगेश कुमार के साथ मारपीट कर दी।