धनौरा: गजरौला कस्बे के बुध बाजार में रिटायर्ड शिक्षक की जेब से जेब कतरे ने उड़ाए ₹23 हजार
आपको बता दें कि गजरौला थाना क्षेत्र में कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार में जेब कतरो का गिरोह पिछले काफी समय से सक्रिय है। जो अभी तक बाजार में आ रही महिलाओं को निशाना बनाता था। कई महिलाओं से पूर्व में इसी बाजार में बैग काटकर पर्स चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। लेकिन अब फिर इन जेब कतरो ने एक रिटायर्ड शिक्षक को अपना निशाना बनाया।