धनौरा: गजरौला शहर में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन, धरने पर बैठे कर्मचारी, सफाई व्यवस्था ठप
नगर पालिका परिषद में कार्यरत 18 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का पांच माह में लॉबत वेतन को माग को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस धरने को स्वायत्त कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन देते हुए आउटसोर्सिग कर्मियों के संबंध में उचित निर्णय करने की मांग की। बता दें कि पालिका के 18 आउटसोर्सिंग कर्मचारी को वेतन नहीं मिला है।