धनौरा: गजरौला नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पांच माह का नहीं मिला वेतन, कर्मचारी बैठे हड़ताल पर
नगर पालिका परिषद में कार्यरत 18 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने पांच माह से वेतन न मिलने के कारण पालिका दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि पांच माह से वेतन न मिलने के कारण उनके समक्ष परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा है। शहर की सफाई व्यवस्था ठप, सभी कर्मचारी पहुंचे हड़ताल पर।