बुढ़ाना: रतनपुरी पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रतनपुरी पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयों और अभियुक्तो के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के अंतर्गत अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश पुत्र ओमवीर गांव भूपखेडी का निवासी है। जिसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। रतनपुरी पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।