बुढ़ाना: कुरथल गांव में तंबाकू के विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की 3 दबंगों ने घर में घुसकर भाला मारकर की निर्मम हत्या
शनिवार की देर रात को बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव कुरथल में तंबाकू को लेकर हुए मामूली विवाद को लेकर तीन दबंगों ने घर में घुसकर भला मारकर व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी। मृतक के भाई संजीव द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर बुढाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।