बुढ़ाना: बुढाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत बिल जमा कराने हेतु चलाया गया अभियान, विद्युत मीटरों की जांच की
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बिटावदा, बुढ़ाना देहात और बुढ़ाना टाउन में विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत बिल जमा कराने हेतु अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर विद्युत बिल जमा करने हेतु तगादे की कार्यवाही की गई और नोटिस दिए गए साथ ही यहां पर विद्युत चोरी रोकने हेतु विजिलेंस की टीम द्वारा मीटरो की जांच की गई।