बुढ़ाना: बुढाना पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए दो तमंचे, चार कारतूस और बाइक
बुढाना पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत लूट की योजना बना रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शारिक और दिलशाद गांव जोला के निवासी है।जिन्हें बुढाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बडौत रोड से गिरफ्तार किया जिनके पास से दो तमंचे चार कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।