बुढ़ाना: पशु चिकित्सा अधिकारी डूँगर विकासखंड बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल कमरूदीन नगर का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
मंगलवार को डॉक्टर वैभव आर्य पशु चिकित्सा अधिकारी डूँगर विकासखंड बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल कमरूदीन नगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी गोवंशों सामान्य पाये गये। निरीक्षण के दौरान चोकर और भूसा ओर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला। नियमित रूप से साफ सफाई कराने हेतु केयर टेकर को निर्देशित किया गया।