बुढ़ाना: गांव खरड़ में वालीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने किया, ग्रामवासियों से की मुलाकात
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खरड़ में लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, मानसिक रुप से मजबूती, टीम भावना और संघर्ष करने की प्रेरणा भी देता हैं।