गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर से साइकिल चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा, पीटा और नगर थाना पुलिस को सौंपा
गोपालगंज। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय के पीछे से साइकिल की चोरी। डीसीएलआर ऑफिस में काम करने वाली महिला कर्मी की साइकिल चोरी कर लेकर जा रहा था चोर। कर्मी की नजर पड़ी तो शोर मचाया, लोगों ने दौड़ाकर स्टेडियम रोड में पकड़ा। फिर नगर थाने की पुलिस के किया हवाले। शहर के हजियापुर मोहल्ले का रहनेवाला है पकड़ा गया चोर।