गोपालगंज के 2.83 लाख पेंशनधारियों को मिली 31.20 करोड़ की सौगात
माननीय मुख्यमंत्री ने DBT के माध्यम से भेजी राशि!
आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अगस्त 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी हस्तांतरण किया। गोपालगंज समाहरणालय से जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ एवं अन्य अधिकारियों के साथ सैकड़ों लाभार्थी इस लाइव कार्यक्रम से जुड़े।
जिले के कुल 2,83,732 लाभार्थियों के बैंक खातों में 31.20 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई। इसमें मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के 1,69,485 लाभार्थी (18.64 करोड़), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन के 46,504 लाभार्थी (5.11 करोड़), लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 23,609 लाभार्थी (2.59 करोड़) तथा बिहार निःशक्तता व विधवा पेंशन योजना के लाभार्थी शामिल हैं। प्रशासन ने सभी लाभार्थियों से बैंक खाते व विवरण अद्यतन रखने की अपील की है।
#Gopalganj #SocialSecurityPension #DBT #CMBihar #DMGopalganj #WelfareBihar #GopalganjAdministration
18 views | Gopalganj, Bihar | Sep 10, 2026