विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर बाराबंकी में शुरू हुए EVM प्रदर्शन केंद्र, ADM ने मॉक वोट डालकर परखी कार्यप्रणाली
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में निर्धारित ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों (EDCs) का संचालन शुरू हुआ
उप जिला निर्वाचन अधिकारी निरंकार सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित केंद्र पर मॉक वोट डालकर ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली को परखा
मतदाताओं को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट से मतदान की पूरी प्रक्रिया का दिया जा रहा व्यावहारिक प्रदर्शन
सभी केंद्र रोज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मतदाताओं से केंद्र पर पहुंचकर जानकारी लेने की अपील की
#Barabanki #EVM #VVPAT #Election2027