मदुदाबाद में मंगलवार के शाम करीब 4: 32 बजे माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें आगामी 12 फरवरी को प्रखंड क्षेत्र में भारत बंद को सफल बनाने के लिए मदुदाबाद में सड़क जाम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक का पर्यवेक्षण राज्य कमेटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील व जिला सचिव रामाश्रय महत्व ने संयुक्त रूप से किया।