एम्स ऋषिकेश फिर विवादों में, हरिद्वार से रेफर घायल मरीज को भर्ती करने से इनकार!
बेड नहीं होने का हवाला देकर मरीज को लौटाने का आरोप, तीमारदार से दुर्व्यवहार का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश का विवादों से गहरा नाता रहा है। आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर एम्स सुर्खियों में रहता है। अब हरिद्वार से रेफर किए गए दुर्घटना में घायल मरीज को भर्ती नहीं करने का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने एम्स की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों के प्रति कर्मचारियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में दुर्घटना में घायल एक मरीज को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। आरोप है कि एम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने बेड उपलब्ध नहीं होने का हवाला देते हुए मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया। वहीं, वायरल वीडियो में एम्स की एक कर्मचारी मर�