छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज प्रोफेसर का चार बदमाशों ने अचानक अपहरण कर लिया। शातिर आरोपियों ने प्रोफेसर की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें बंधक बनाया और फिर चाकू की नोक पर मोबाइल व यूपीआई पिन हासिल कर एक महिला के बैंक खाते में ₹1 लाख जबरन ट्रांसफर करवा लिए। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत नाकेबंदी शुरू कर दी गई।
रायगढ़ पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए भूपदेवपुर क्षेत्र के पंडरीपानी के जंगलों से प्रोफेसर को सकुशल छुड़ा लिया। घटना के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सुनील सारथी को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि अन्य फरार तीन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस की सक्रियता से ट्रांसफर की गई पूरी ₹1 लाख की रकम सुरक्षित होल्ड करा ली गई है।
#RaigarhNews #ChhattisgarhCrime #PoliceAction #BreakingNews #CrimeAlert #RaigarhPolice #KidnappingCase #UPIFraud #CGNews #FatafatNews