छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सुबह एक अलग ही अंदाज में नजर आए। अम्बिकापुर शहर की सफाई व्यवस्था का जमीनी स्तर पर जायजा लेने के लिए वे बिना किसी लाव-लश्कर के, खुद सिर पर हेलमेट लगाकर स्कूटी पर निकल पड़े। डिप्टी सीएम को अचानक सुबह-सुबह शहर की सड़कों पर स्कूटी चलाते देख स्थानीय लोग और अधिकारी हैरान रह गए। इस औचक निरीक्षण के दौरान उनके साथ महापौर मंजूषा भगत, निगम सभापति और नगर निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सत्तीपारा क्षेत्र में जब डिप्टी सीएम की नजर कचरे के अंबार और तालाब में फैली भारी गंदगी पर पड़ी, तो उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। शहर की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था को देखकर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तय समय-सीमा के भीतर व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं और स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Ambikapur #Chhattisgarh #ArunSao #SwachhAmbikapur #Surajpur #Surguja #UrbanDevelopment #SurpriseInspection #CleanCity #CGNews #FatafatNews