बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में दम की अध्यक्षता में फैमिली आईडी की समीक्षा बैठक संपन्न, अधिक फैमिली आईडी बनवाने के दिए गए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में फैमिली आईडी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे विभाग जिसमें अधिकारियों कर्मचारियों की संख्या अधिक हो उन विभागों के साथ साप्ताहिक अलग से बैठक कर प्रेरित किया जाए कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपना फैमिली आईडी बनवाएं। यह जानकारी डीआईओ ने बुधवार शाम को दी है।