बहराइच: बक्शीपुरा इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, तोड़े गए पक्के निर्माण
बहराइच जिले में शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण नगर पालिका के लिए चुनौती बना हुआ है। अब मोहल्ला बक्शीपूरा में भीषण जलभराव से निजात को बनाए जा रहे नाला में अवरोध पैदा कर रहे निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों और नाला निर्माण हो रहा है।