बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
बहराइच जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु जनपद में संचालित अभियान की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी सहित संबंधित को निर्देश दिया कि, क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों का अनिवार्य रूप से सघन निरीक्षण अवश्य करें।